ईरान के सशस्त्र बलों के चीफ़ आफ़ स्टाफ़ के सहायक जनरल मोहम्मद हसन बाक़ेरी ने कहा है कि हमारी नौसेना, थलसेना तथा वायुसेना हर स्थान पर हर प्रकार के ख़तरे का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
मानव संसाधन विभाग के अध्यक्ष जनरल बाक़ेरी ने दक्षिणी ईरान के बूशहर नगर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि इस समय ईरान की सेनाएं पहले के किसी भी दौर से अधिक तत्पर और लैस हैं।
जनरल बाक़ेरी ने कहा कि इस्लामी क्रान्ति के वरिष्ठ नेता के आदेश पर सशस्त्र बल किसी भी स्थान पर और किसी भी समय ख़तरे के जवाब में कार्यवाही के लिए तैयार हैं।
उन्होंने कहा कि महाशैतान अमरीका और उसके घटक अपने सारे संसाधन एकत्रित करके इस्लामी जागरूकता की लहर को रोक देने की कोशिश कर रहे हैं और आज दाइश संगठन साम्राज्यवादी शक्तियों की मदद से इस्लाम की छवि ख़राब करने पर तुला है जबकि वह इस कोशिश में कामयाब नहीं होगा।